Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कृष्ण

कृष्ण

आज का प्रेरक विचार✍🏻🙏🏻

कृष्ण

द्रौपदी के स्वयंवर में जाते वक्त “श्री कृष्ण” ने अर्जुन को समझाते हुए कहते हैं कि :

हे पार्थ , तराजू पर पैर संभलकर रखना , संतुलन बराबर रखना , लक्ष्य मछली की आंख पर ही केंद्रित हो उसका खास खयाल रखना।

तो अर्जुन ने कहा :

“हे प्रभु” सबकुछ अगर मुजे ही करना है , तो फिर आप क्या करोगे ??

वासुदेव हंसते हुए बोले :
हे पार्थ , जो आप से नहीं होगा वह में करुंगा।

पार्थ ने कहा : प्रभु ऐसा क्या है जो मैं नहीं कर सकता ??

वासुदेव फिर हंसे और बोले : जिस अस्थिर , विचलित , हिलते हुए पानी में तुम मछली का निशाना साधोगे , उस विचलित “पानी” को स्थिर “मैं” रखुंगा !!

कहने का तात्पर्य यह है कि आप चाहे कितने ही निपुण क्यूँ ना हो , कितने ही बुद्धिमान क्यूँ ना हो , कितने ही महान एवं विवेकपूर्ण क्यूँ ना हो , लेकिन आप स्वंय हरेक परिस्थिति के उपर पूर्ण नियंत्रण नहीँ रख सकते ….

आप सिर्फ अपना प्रयास कर सकते हैं , लेकिन उसकी भी एक सीमा है।

और जो उस सीमा से आगे की बागडोर संभालता है उसी का नाम कृष्ण है ….!!

जय जय श्री राधे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *