Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में।

आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में।

आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में।
डॉ.प्रीतमदास आडीटोरियम में भव्य कार्यक्रम “रंगमंच” का आयोजन।
प्रयागराज। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर जगह-जगह आयोजित किये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में प्रयागराज के चिकित्सकों द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों के अभिनंदन की एक शाम “रंगमंच” का आयोजन किया गया है। दी क्रिएटिव सोर्स ऑफ मेडिकल फ्रेटरनिटी ऑफ प्रयागराज, चिकित्सक परिवार द्वारा डॉ. प्रीतमदास ऑडिटोरियम मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 3 जुलाई को शाम 6:00 बजे से आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुतियों को लेकर तैयारियां और रिहर्सल अंतिम चरण में पहुंच चुका है। कार्यक्रम के दौरान भारत की विभिन्न विविधताओं को दर्शाती मंचीय प्रस्तुतियों की श्रृंखला में गणेश वंदना, शिव तांण्डव,संगीत,लोकनृत्य के अलावा चिकित्सकों द्वाराआजादी आंदोलन के दिनों किते गये संघर्षों पराधारित वृत्तचित्र,नाटक की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण होंगी। प्रयागराज चिकित्सक परिवार ने प्रयाग के प्रबुद्धजनों को अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति से “रंगमंच”को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *