प्रोफेसर बी डी द्विवेदी को भारतीय किसान कल्याण संघ ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।
प्रोफेसर वी डी द्विवेदी किसानों के प्रेरणास्रोत।।
प्रयागराज। प्रोफेसर बी डी द्विवेदी किसानों के प्रेरणास्रोत रहे।यह उद्गार भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय जी ने आज एक शोक सभा में कहीं।आज संघ के संरक्षक प्रोफेसर वी डी द्विवेदी जी को भारतीय किसान कल्याण संघ ने एक शोक सभा आयोजित कर अचानक पंचतत्व में विलीन होने पर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी संत जी ने कहा कि संघ के निर्माण से लेकर आज तक प्रोफेसर साहब संघ के सभी कार्यों का, सभी पदाधिकारियों का बड़ी ही गुढता से उत्साहित करते रहे ।संघ का बैनर , वाल पेपर बनाकर प्रचार प्रसार व हर बात को सरल तरीका से समाज में प्रस्तुत करने की एक अद्भुत कला थी।श्री संत जी ने कहा कि एक बार किसान संघ का प्रांतिय सम्मेलन शंकरगढ़ में आयोजित था। प्रोफ़ेसर साहब उस समय अस्वस्थ थे पैर में चोट भी लगी थी चलना दूभर था। लेकिन संघ के एक निवेदन पर बिना चरण पादुका के पुरा समय दिए । जिससे आयोजन सफल हुआ।
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह जी ने कहा प्रोफेसर साहब से संघ को प्रेरणा लेना चाहिए।
इस शोक सभा में प्रदेश संरक्षक मनोज गुप्ता,प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, नरेंद्र बहादुर सिंह,अमित द्विवेदी , जिला महासचिव जनार्दन सिंह जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।












Leave a Reply