अग्निपथ पर स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, सेवा अवधि 5-7 साल करे सरकार
केंद्र सरकार की सैन्य भर्ती स्कीम अग्निपथ पर स्वामी रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए उन्होंने अग्निवीरों की सेवा अवधि को बढ़ाने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों की सेवा अवधि को बढ़ाने पर सरकार को विचार करना चाहिए। इसे बढ़ाकर 5-7 साल करना चाहिए। वहीं, उन्होंने विरोध कर रहे युवाओं से हिंसा छोड़ने की अपील की है। स्कीम के तहत अग्निवीर 4 साल के लिए भर्ती होंगे।












Leave a Reply