गैस लेना हुआ महंगा, सिलेंडर कनेक्शन पर 750 रुपए बढ़े दाम
देश भर में 16 जून से LPG कनेक्शन के दाम में बढ़ोतरी होनी वाली है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस के नए कनेक्शन की कीमतों में 750 रुपए का इजाफा किया है। कल से 14.2KG सिलेंडर का नया कनेक्शन लेने के लिए 2200 रुपए देने होंगे। अभी तक इसके लिए 1450 रुपए का भुगतान करना होता था। अगर कोई दो सिलेंडर का कनेक्शन लेगा तो उसे 4400 रुपए सिलेंडर की सिक्योरिटी के रूप में देने होंगे।












Leave a Reply