Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

वृद्ध माताओं के “पाव पूजन” कर माँ हीराबेन को 100वे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीl

वृद्ध माताओं के “पाव पूजन” कर माँ हीराबेन को 100वे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीl

वृद्ध माताओं के “पाव पूजन” कर माँ हीराबेन को 100वे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीl

देश को कोहिनूर जैसा बेटा देने वाली माँ को लख लख बधाइयांl

नैनी प्रयागराज/भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने सहयोगियों के साथ आधारशिला वृद्धाआश्रम नैनी में प्रधानमंत्री की पूज्य माता के 100वे जन्मदिन पर वृद्ध आश्रम में वृद्ध माताओं का फूल,माला,जलपान से हार्दिक अभिनंदन,वंदन,स्वागत सहित चरण पादुका का बड़े प्रेम,श्रद्धा,सत्कार से “पाव पूजन” कर माथे पर स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त कियाl
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि उम्र भले ही कितनी भी हो जाए,सुकून तो माँ की गोद में ही आता है।धन्य है वो मां,जिसने ऐसे संस्कारी व महान शख्सियत को जन्म दिया। पूज्यनीय राजमाता हीराबेन को जन्म दिवस की 100वीं वर्षगांठ की हृदयतल से बधाई व शुभकामनाएं..
वाहे गुरु के चरणों में अरदास है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण सुदीर्घ,सुखी एवं मंगलमय जीवन प्रदान करें।
राजेश थापा ने कहा कि इस दुनिया में सबसे आसान और अनमोल शब्द है माँ| माँ दुनिया का एक मात्र ऐसा शब्द है, जिसे किसी परिभाषा की जरुरत नही,क्योंकि यह शब्द नही एहसास है| माँ प्रेम,त्याग और सेवा की मूरत है| हाँ सचमुच माँ ईश्वर का प्रतिरूप है| विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जननी मां हीराबेन को जन्म शताब्दी वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सहित उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। वृद्ध माताओं की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वालों में सत्यम होंडा,सुशील श्रीवास्तव,विमल गिरी,सुधीर कुमार,अनुकृति श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा,
हरमनजी सिंह,दलजीत कौर सहित आधारशिला वृद्ध आश्रम नैनी प्रयागराज के समस्त सेवादारों ने सहयोग प्रदान कियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *