भारतीय किसान कल्याण संघ युवा मोर्चा की बैठक रविवार को काशी में संपन्न
जैविक खाद व देशी गाय के दूध का प्रयोग स्वास्थ्यवर्धक- पवनेश उपाध्याय
वाराणसी। गोबर की खाद का प्रयोग व देशी गाय का दूध ही स्वास्थ्यवर्धक होता है। यह उद्गार भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय जी ने कबीर चौरा वाराणसी में कहीं। एक तरफ अधिक लाभ के लिए जर्सी गाय का दूध लेना शरीर में जहर लेने जैसा है केमिकल की खाद के अलावा गोबर की खाद ही उपयोगी।यह विषय किसान नहीं दूध अनाज का उपयोग करने वालों को इस पर आगे आना होगा,तमाम बातों को विस्तार से जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सभा को संबोधित किया। शोषित, वंचित पीड़ित किसानों की मदद के लिए युवाओं को आगे आना होगा युवा ही देश की रीढ़ है यह बात संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी संत जी ने अपने संबोधन में कहा।सभा महान समाजसेवी सेवी सभी के दुलारे श्री मनीष केसरी जी के संयोजकत्व में संपन्न हुई, श्री केसरी जी ने कहा कि काशी में भारतीय किसान कल्याण संघ का विस्तार नगर के सभी वार्डो में अविलंब हो जाएगा।सभा अध्यक्ष महान समाजसेवी अरविंद रस्तोगी जी की ने बताया कि जेष्ठ शुक्ल तेरस का शुभ दिन शीवाजी का राज्याभिषेक काशी के महान पंडित गामा भट्ट ने आज के दिन ही किया था इस लिए आज का दिन हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव का महान पर्व है इसी दिन युवा किसानों का काशी में आगाज निश्चित ही ऐतिहासिक होगा।इस बैठक में अधिकतर किसानों ने आजीवन सदस्य बनकर शोषित वंचित पीड़ित किसानों की मदद का संकल्प लिया है।इस बैठक में शशी शंकर पटेल,शिव प्रकाश केशरी,सौरव केसरी,शुभम जायसवाल,विजय गोस्वामी,मंजु गोस्वामी,नीरज जिपलानी,संजय केसरी, अमित सोनी, राजेश जायसवाल, संदीप केसरी,नीरज केसरी, सौरव गुप्ता, अमित चौरसिया सहित सैकड़ों किसान हितैषी उपस्थित रहे।
















Leave a Reply