म्यूजियम व प्रदेश में सिख बोर्ड के गठन की मांग का ज्ञापन उप मुख्यमंत्री को सौंपा- सरदार पतविंदर सिंह
प्रयागराज धर्म नगरी में विरासते खालसा नाम से म्यूजियम का निर्माण कराया जाएl
नैनी प्रयागराज/सिख गुरुओं के इतिहास को संजोने के लिए प्रयागराज धर्म नगरी में विरासते खालसा नाम से म्यूजियम का निर्माण कराया जाए व प्रदेश में सिख बोर्ड का गठन किया जाए युक्त बातों का पत्र उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को सर्किट हाउस में पत्र सौंपते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र भाजपा ने गुहार लगाईl
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि म्यूजियम में सिखों के सभी 10 गुरुओं के जीवन चरित्र, दस्तावेज और घटनाओं के चित्र सहेजे जाएं सिख गुरुओं के बलिदान ने भारत की संस्कृति,सभ्यता व परंपरा को बचाने में महत्वपूर्ण आहुति दी हैl मांग पत्र सौंपने वालों में ज्ञानेश्वर शुक्ला,रवि मिश्रा,अखिलेश कुशवाहा,आकाश जैसवाल,संजय श्रीवास्तव,हरमनजी सिंह,दलजीत कौर आदि उपस्थित रहेl













Leave a Reply