प्रसिद्ध मंदिर मे शिवलिंग पर चढ़ाया अंडा, फिर दंगा भड़काने की कोशिश
यूपी के प्रयागराज में शुक्रवार को हुई हिंसा का मामला शांत नहीं हुआ कि आज यहां एक बार फिर से दंगा भड़काने की कोशिश की गई। दरअसल, कुछ शरारती लोगों ने यहां शिवकुटी स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग पर अंडा रख दिया। यह सूचना मिलते ही वहां भीड़ जुटना शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स जांच पड़ताल में जुटी है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि अंडा रात में रखा गया। मंदिर का गेट हमेशा खुला रहता है।













Leave a Reply