प्रयागराज बवाल में सपा, AIMIM, वामपंथी संगठनों की भूमिका: ADG प्रेम प्रकाश
प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में प्रशासन ने जांच पड़ताल तेज कर दी है। प्रयागराज के एडीजी प्रेम प्रकाश ने दावा किया कि बवाल में सपा और ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और वामपंथी संगठनों के लोग शामिल हैं। अटाला मस्जिद के इमाम का नाम भी सामने आया है। इन लोगों ने बच्चों को भड़काने की कोशिश की है। सभी की पहचान की जा रही है। दोषी लोगों को रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।













Leave a Reply