भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरैल तट मे चलाया स्वच्छता अभियानl
‘गंगा दशहरा’,गंगा अवतरण दिवस पर संकल्प लें 5 मिनट गंगा तट की स्वच्छता के लिएl
नैनी/ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रांत उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह व संजय श्रीवास्तव महानगर उपाध्यक्ष किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में संगम तट अरैल पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए कहा कि ‘गंगा के देश’ को ‘गंगा दशहरा’ की अनंत
शुभकामनाएँ..ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथी को माँ गंगा राजा भागीरथ जी के घोर तपस्या के पश्चात ब्रम्हा जी के कमंडल से धरती पर अवतरित हुई थीं,इसीलिए इस दिन को गंगा अवतरण दिवस भी कहा जाता है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि भारतीय अध्यात्म, संस्कृति, समृद्धि और सौहार्द की सनातन स्रोत,मोक्ष दायिनी माँ गंगा हैlइस अवसर पर अंजलि प्रजापति,ऋषिकेश प्रजापति,मयंक यादव,रामजी श्रीवास्तव,पप्पू सिंह,ध्रुव तिवारी, हरमनजी सिंह,दलजीत कौर,दामोदर तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं गंगा भक्त ,राष्ट्रभक्त ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता कीl
















Leave a Reply