राहगीरों की मीठे ठंडे जल की छबील से प्यास बुझाईl
मीठे ठंडे जल का लंगर अटूट बरताया गयाl
नैनी/ए.डी.ए कॉलोनी नैनी क्षेत्र के निवासियों ने धन-धन श्री गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस बड़ी श्रद्धा से मनाया। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आते-जाते राहगीरों को गुरु अर्जुन देव जी के जीवन के बारे में बताते हुए कहा शांति के पुंज शहीदों के सरताज पांचवें गुरु श्री अर्जुन देव की शहादत अतुलनीय है। मानवता के सच्चे सेवक,धर्म के रक्षक,शांत और गंभीर स्वभाव के स्वामी श्री गुरु अर्जुन देव अपने युग के सर्वमान्य लोकनायक थे। वह दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहते थे। उनके मन में सभी धर्मों के प्रति अथाह सम्मान था। श्री गुरु अर्जुन देव सिख धर्म के पहले शहीद थे। गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए ए डी ए कॉलोनी नैनी में मीठे जल की छबीलें लगाई गई। सुबह 9:00 से शाम 6 बजे तक राहगीरों को मीठे जल की सेवा प्रदान कर उनकी प्यास बुझाई गई ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई l इस अवसर पर सुरजीत सिंह,कृष्ण गोपाल गुलाटी,जेएस सोढी, ऋषिकेश प्रजापति,वरयाम सिंह, वर्षा कपूर,पवन केसरवानी,शैलेंद्र त्रिपाठी,सुप्रीत कौर,मोहित टंडन, महेश साहू,अंजलि प्रजापति आदि प्रमुख सेवादार रहेl














Leave a Reply