राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत
राजस्थान के बाड़मेर में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। बारात में जा रही बोलेरो कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है ये सभी बाड़मेर जिले के कांधी की ढाणी गुड़ामालानी जा रहे थे।












Leave a Reply