5 महीने पहले ही पेट्रोल में 10% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल किया: PM मोदी
PM मोदी ने रविवार को कहा कि भारत ने समयसीमा से पांच महीने पहले पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इससे देश में करीब 27 लाख टन कार्बन उत्सर्जन कम हुआ। भारत को 41,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विदेशी मुद्रा बचत और पिछले आठ वर्षों में किसानों को 40,000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की आय हुई है। साल 2014 में भारत में सिर्फ डेढ़ प्रतिशत इथेनॉल की पेट्रोल में ब्लेंडिंग होती थी ।













Leave a Reply