Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

हमारा परम कर्तव्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण

हमारा परम कर्तव्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण

हमारा परम कर्तव्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण

पर्यावरण संरक्षण का तात्पर्य है कि हम अपने चारों ओर के वातावरण को संरक्षित करें तथा उसे मानव जीवन के सहित समस्त जीवों के अनुकूल बनाए रखें। पर्यावरण और प्राणी एक-दूसरे पर आश्रित हैं। यही कारण है कि भारतीय चिन्तन में पर्यावरण संरक्षण की अवधारणा उतनी ही प्राचीन है जितना यहाँ मानव जाति का ज्ञात इतिहास है।
अतः हम प्रत्येक मानव का परम कर्तव्य है कि हम पर्यावरण तथा प्रकृति संरक्षण और संवर्धन के प्रति सजग एवं समर्पित रहें।
अखिल भू मंडल में उपस्थित समस्त पशु,पक्षी,जीव,जंतु,वृक्ष,नदियां यहां तक कि पर्वत भी प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं बस हम मानव ही प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति असंवेदनशील हैं जो हम मनुष्यों के लिए तथ समस्त संसार के लिए विनाशकारी है।
अतः आइए हम समस्त मानव जाति यह संकल्प लें कि हम प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करेंगे।
वृक्षारोपण करेंगे,नदियों को दूषित होने से बचाएंगे,प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग करेंगे।
मेरा कार्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित है।
मैं प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन,वैवाहिक वर्षगांठ एवं अपने पुत्रों के जन्मदिन पर वृक्षारोपण करता हूं।साथ ही दूसरों को भी ऐसा करने की शिक्षा देता हूं।
अधिकतर लोग पूजा अनुष्ठान के बाद पूजा में चढ़े पुष्प आदि निर्माल्य को गंगा आदि नदियों में डालते हैं परन्तु मैं न स्वयं ऐसा करता हूं और न ही अपनी जानकारी में ऐसा किसी को करने देता हूं।
अतः एक बार पुनः आप समस्त सम्मानित महानुभावों से यही मेरी प्रार्थना है कि पर्यावरण की सुरक्षा में अपना अमूल्य योगदान दें।

वृक्ष हमें देते स्वच्छ हवा एवं वातावरण।
आइए वृक्षारोपण करके हम करें प्रकृति का वरण।।

प्रकृति करती जग का संचालन।
सुखी जीवन हित वृक्ष लगाना है।
संकल्प करें प्रकृति संरक्षण का।
पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है।।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
ग्राम व पोस्ट खखैचा प्रतापपुर हंडिया प्रयागराज उत्तर प्रदेश।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *