गोरखपुर से अगवा हुईं तीन लड़कियां दिल्ली से मिलीं, जल्द होगा खुलासा
दिल्ली और UP पुलिस ने संयुक्त अभियान में राष्ट्रीय राजधानी से दो नाबालिगों सहित 3 लड़कियों को बरामद किया है। तीनों का UP के गोरखपुर के गगुआ से कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। स्थानीय जनता और मुखबिरों की मदद से आखिरकार तीनों लड़कियों का पता पश्चिम विनोद नगर के एक घर में चला। एक अधिकारी के मुताबिक अपहरण के पीछे के आरोपितों के सुराग भी मिल गए हैं। आगे की जांच जारी है। जल्द मामले का खुलासा होगा।












Leave a Reply