ज्ञानवापी में पूजा की मांग को लेकर अविमुक्तेश्वरानंद ने छोड़ा अन्न-जल
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ज्ञानवापी में पूजा की मांग को लेकर अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने अन्न-जल त्याग दिया है। बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद में किए गए सर्वे के वीडियो में कथित तौर पर शिवलिंग दिखा था। इसके बाद अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार को ज्ञानवापी में पूजा करने की घोषणा की थी। वहीं, प्रशासन ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी, जिसके बाद भी स्वामी पूजा करने पर अड़े रहे। उन्हें नजरबंद किया गया है।













Leave a Reply