जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दलित महिला की पीट-पीटकर हत्या
आजमगढ़ के छीही गांव में खूनी संघर्ष में एक दलित महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई । संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। छीही निवासी रविंद्र प्रसाद का गांव के ही केदार से भूमि विवाद चल रहा था। रविंद्र ने अपने खेत में नया मकान बनाने के लिए पिलर खड़ा कर दिया था। इसके बाद बुधवार को केदार और उसके साथी पिलर गिराने लगे। फिर मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान रीना भारती की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जांच जारी है।












Leave a Reply