योगी सरकार का आवारा पशुओं पर बड़ा फैसला योगी सरकार ने आवारा पशुओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। गायों के दूध देना बंद कर देने के बाद बेसहारा छोड़ देने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज होगा। सोमवार को विधानसभा में चर्चा के दौरान ‘गाय’ का मुद्दा भी उठा था। इसके बाद देर शाम सरकार ने यह आदेश जारी किया। हालांकि अभी इसका शासनादेश जारी नहीं हुआ है।













Leave a Reply