पावरलूम बुनकरों को रियायती दर पर मिलेगी बिजली, 250 करोड़ का प्रावधान
योगी सरकार ने बजट के माध्यम से बुनकरों की दिक्कतों को दूर करने की कोशिश भी की है। पावरलूम बुनकरों को रियायती दर पर बिजली मुहैया कराने के लिए 250 करोड़ रुपए का प्रावधान बजट में किया गया है। प्रदेश सरकार की इस पहल का लाभ करीब ढाई लाख बुनकरों को होगा। बिजली दरों में रियायत किस तरह दिया जाएगा यह जल्द तय किया जाएगा। हथकरघा व वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए 268 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।













Leave a Reply