Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

संगम नगरी प्रयागराज के यमुना पार इलाके में एक युवक को प्रेम करना पड़ गया भारी

संगम नगरी प्रयागराज के यमुना पार इलाके में एक युवक को प्रेम करना भारी

संगम नगरी प्रयागराज के यमुना पार इलाके में एक युवक को प्रेम करना भारी पड़ गया अपने प्रेमिका से मिलने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई हालांकि प्रथम दृष्टया यह ऑनर किलिंग का मामला लग रहा है ऑनर किलिंग का पूरा मामला नैनी थाना क्षेत्र के चक हीरानंद मोहल्ला का है जहां लड़की उर्वशी मिश्रा 19 से मिलने रात के समय अरुणव सिंह 24 आया था। बताते हैं की भोर में लड़की के घर से गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले वालों की नींद टूटी। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तो अरुणव खून से लथपथ से था और उर्वशी लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि गोली लगने से जख्मी युवती कोई इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जीवन और मौत के बीच जूझ रही है। यह पूरी घटना उस समय हुई जब युवती से मिलने उसके घर युवक गया था। गोली किसने मारी अभी इसका खुलासा तो नहीं हो सका है। प्रेमी प्रेमिका को गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर घायल यूपी को अस्पताल में भर्ती कराया वहीं प्रेमी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मौके पर आला अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं फिलहाल अभी चर्चा यही है कि अरुणव को उर्वशी के घरवालों ने गोली मारी है। उसे गोली मारने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि उर्वशी को भी गोली मारी है। जानकारी मिलने पर एसएसपी भी पहुंचे। बंद कमरे में उर्वशी के घरवालों से एसएसपी पूछताछ कर रहे हैं। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि मृतक अरुणव सिंह और घायल लड़की उर्वशी दोनों नैनी में पीडीए कालोनी स्थित महर्षि विद्या मंदिर इंटर कालेज में इंटर में पढ़ते थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के पिता ढाबा संचालक है। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल है। वह रात को ढाबा से लौटे तो पिस्टल निकालकर मेज पर रख दिया। सुबह गोली चलने की आवाज सुनी तो वह छत पर गए। देखा तो लड़का मृत अवस्था में पड़ा था और लड़की घायल थी। उसने पुलिस को सूचना दी कि उनके छत पर एक लड़का मृत अवस्था में पड़ा है। एंबुलेंस व्यवस्था करें। तब पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की इंटर कामर्स की छात्रा है। लड़काभी इंटर का छात्र था फिलहाल मौजूदा समय में यह पड़ताल किया जा रहा है कि युवक व युवती को गोली किसने मारी क्षेत्र में चर्चा है कि लड़की के पिता नहीं रात मैं प्रेमिका से मिलने गए युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दी और लड़की को फसाने के लिए भी उसे गोलीमार दी गई है क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि यह मामला पूरी तरह से ऑनर किलिंग का है लेकिन जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढेगी प्रेमी प्रेमिका के गोली मारे जाने का मामला भी साफ हो जाएगा हालाकी अभी तक दोनों के बालिग और नाबालिग होने का मामला भी साफ नहीं हो सका है पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *