Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

25 मई 2022

सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – ज्येष्ठ।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – बुधवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – दशमी दिन – 01:29 मि. तक उपरांत एकादशी।
नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद रात्रि – 02:03 मि. तक उपरांत रेवती।
योग – प्रीति रात्रि – 01:39 मि. तक उपरांत आयुष्मान।
पंचक – चौथा दिन।
भद्रा – मृत्युलोक की दिन – 01:29 मि. तक है।
मृत्युबाण – रात्रि – 07:13 मि. से है।
मूल – रेवती का रात्रि – 01:03 मि. से है।
चंद्र राशि – मीन।
सूर्य राशि – वृष।
सूर्य नक्षत्र – कृत्तिका रात्रि – 07:13 मि. तक उपरांत रोहिणी।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:01 मि. से 01:31 मि. तक।
सूर्योदय – 05:23 मि.।
सूर्यास्त – 06:45 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व -‌ कुछ नहीं।

आज विशेष – रोहिणी नक्षत्र का सूर्य रात्रि – 07:13 मि. से,मृत्युबाण रात्रि – 07:13 मि. से,भद्रा मृत्युलोक की दिन – 01:29 मि. तक।

कल विशेष – अचला (अपरा) एकादशी व्रत सबका,पंचक समाप्ति रात्रि – 02:27 मि. पर,मृत्युबाण रात्रि – 08:17 मि. तक,सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रात,यायि (मुद्दई) जय योग दिन – 12:56 मि. तक।

मेष राशि – आज धनलाभ का योग है। कम बोलें पर अच्छा बोलें। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

वृष राशि – आज व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। मित्र मिलन संभव है।

मिथुन राशि – आज दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

कर्क राशि – आज निवेश किये धन से अर्जित होने वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थ व्यवस्था बिगडऩे से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।

सिंह राशि – आज कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें। मेहनत करें, कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।

कन्या राशि – आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

तुला राशि – आज आलस को त्याग कर काम करें। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

वृश्चिक राशि – आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीडि़त रहेंगे।

धनु राशि – आज समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।

मकर राशि – आज दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा। आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुम्भ राशि – आज पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा एवं आप के प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।

मीन राशि – आज कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग है। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *