Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

शिवपाल से आजम की सीक्रेट मीटिंग, बोले- अभी तक मैंने लकीर खींच रखी थी, अब…

शिवपाल से आजम की सीक्रेट मीटिंग, बोले- अभी तक मैंने लकीर खींच रखी थी, अब…

शिवपाल से आजम की सीक्रेट मीटिंग, बोले- अभी तक मैंने लकीर खींच रखी थी, अब…

सपा नेता आजम खान ने लखनऊ में शिवपाल यादव से मुलाकात पर कहा कि उनसे मुलाकात पहले भी हुई है और आगे भी होती रहेगी। अभी तक मैंने एक लकीर खींच कर रखी थी, किसी भी कश्ती की तरफ नहीं गया, ना ही उस पर सवार हुआ, लेकिन अब दुआ-सलाम सभी से होना चाहिए। जब सब साथ बैठकर चाय-नाश्ता करते हैं, तो क्या मैं नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अभी मैं किसी कश्ती की तरफ नहीं देख रहा, क्योंकि अभी मेरा जहाज ही काफी है।कल शिवपाल सिंह यादव और आजम खान की गोपनीय मीटिंग हुई थी. आजम के सरकारी आवास कल शाम शिवपाल पहुंचे थे. इस दौरान दोनों के बीच आधे घंटे तक चर्चा शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव से खुले तौर पर नाराजगी जाहिर कर दी है, लेकिन आजम खान अभी चुप्पी साधे .
बताया जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव और आजम खान के बीच राज्यसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा हुई है. कल ही आजम खान अपने बेटे अब्दुल्लाह के साथ लखनऊ पहुंचे थे और विधायक पद की शपथ ली थी उसके बाद अब्दुल्लाह आजम तो विधानसभा सत्र में शामिल होने आ गए थे लेकिन आजम खान नहीं पहुंचे थे गौरतलब है कि आजम खान 27 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आए हैं आजम सोमवार को लखनऊ पहुंचे यहां उन्होंने विधायक पद की शपथ ली और देर शाम वापस रामपुर लौट गए अब तक आजम खान ने अखिलेश को लेकर खुले तौर पर कोई नाराजगी जाहिर नहीं की है लेकिन उनके समर्थकों ने जरूर अपने गुस्से का इजहार किया

अखिलेश से नाराजगी के बीच आजम खान-शिवपाल की हुई सीक्रेट मीटिंग

कल शिवपाल सिंह यादव और आजम खान की गोपनीय मीटिंग हुई थी. आजम के सरकारी आवास कल शाम शिवपाल पहुंचे थे. इस दौरान दोनों के बीच आधे घंटे तक चर्चा हुई. शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव से खुले तौर पर नाराजगी जाहिर कर दी है, लेकिन आजम खान अभी चुप्पी साधे हुए हैं.

आजम खान के साथ शिवपाल सिंह यादव

लखनऊ,
देर शाम शिवपाल और आजम की मीटिंग

आधे घंटे तक कई मुद्दों पर चर्चा हुई

समाजवादी पार्टी (सपा) के अंदर खींचतान सी मची है. शिवपाल सिंह यादव के बाद अब अखिलेश यादव से आजम खान ने दूरी बना ली है और गोपनीय मीटिंग चल रही है. खबर है कि कल शिवपाल और आजम खान की गोपनीय मीटिंग हुई थी. आजम के सरकारी आवास कल शाम शिवपाल पहुंचे थे. इस दौरान दोनों के बीच आधे घंटे तक चर्चा हुई.
बताया जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव और आजम खान के बीच राज्यसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा हुई है. कल ही आजम खान अपने बेटे अब्दुल्लाह आजम के साथ लखनऊ पहुंचे थे और विधायक पद की शपथ ली थी. इसके बाद अब्दुल्लाह आजम तो विधानसभा सत्र में शामिल होने आ गए थे, लेकिन आजम खान नहीं पहुंचे थे.
गौरतलब है कि आजम खान 27 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आए हैं. आजम सोमवार को लखनऊ पहुंचे. यहां उन्होंने विधायक पद की शपथ ली और देर शाम वापस रामपुर लौट गए. अब तक आजम खान ने अखिलेश को लेकर खुले तौर पर कोई नाराजगी जाहिर नहीं की है, लेकिन उनके समर्थकों ने जरूर अपने गुस्से का इजहार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *