Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक-

सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक-

सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक-
करछना।सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत क्षेत्र के रामपुर स्थित बृज मंगल सिंह इंटर कालेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता के दौरान बच्चों को प्रेरित किया गया।इस मौके पर प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने कहा कि विकास की सीढियों में सड़क की भूमिका सबसे अहम है।आये दिन सड़कों के किनारे बेतरतीब वाहनों के खड़ा करने नियम के विपरीत वाहनों चलाने और कई प्रकार असावधानी के चलते कई तरह के खतरे बने रहते है।इसके प्रति सभी को जागरूक होने और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।शिक्षक मो0 परवेज सिद्धिकी ने कहा कि सड़क पर सदैव बांये से चले,बाजारों,तिराहों,चौराहों पर सदैव धीमीगति से चलें और सुरक्षा के लिए हेलमेट,सीट बेल्ट जैसी वस्तुओं का अवश्य प्रयोग करें।योग्य होने पर ही वाहन चलाए जिससे खतरे से बचा जा सके।प्रार्थना सभा स्थल पर मौजूद बच्चों ने इसके प्रति पास पड़ोस और घर के लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *