लॉ के छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घर में घुसकर मारी गोली
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खुर्द गांव में शुक्रवार सुबह लॉ के छात्र पर घर में घुसकर हमला कर दिया गया। छात्र में पर करीब 15 से अधिक राउंड फायर किए गए। 6 गोली लगने से छात्र खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हमलावर कार से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है।












Leave a Reply