Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

18 मई 2022

सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – ज्येष्ठ।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – बुधवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – तृतिया रात्रि – 02:57 मि. तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – ज्येष्ठा दिन – 10:54 मि. तक उपरांत मूल।
योग – सिद्ध दिन – 10:01 मि. तक उपरांत साध्य।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की दिन – 03:01 मि. से रात्रि – 02:57 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – ज्येष्ठा का दिन – 10:54 मि. तक उपरांत मूल का है।
चंद्र राशि – वृश्चिक दिन – 10:54 मि. तक उपरांत धनु।
सूर्य राशि – वृष।
सूर्य नक्षत्र – कृत्तिका।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:01 मि. से 01:31 मि. तक।
सूर्योदय – 05:26 मि.।
सूर्यास्त – 06:42 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व -‌ कुछ नहीं ।

आज विशेष – यात्रा में वर्जित यमघंट योग दिन – 10:54 मि. से,भद्रा पाताल की दिन – 03:01 मि. से रात्रि – 02:57 मि. तक।

कल विशेष – संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत,चंद्रोदय रात्रि – 10:28 मि. पर,गुरु पूर्णिमा सिद्ध योग रात्रि – 12:29 मि. से।

मेष राशि – आज अपने वाक्य चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।

वृष राशि – आज का दिन शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते है। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशीश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।

मिथुन राशि – आज संतान के प्रति चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि – आज व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

सिंह राशि – आज आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिक जानों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

कन्या राशि – आज धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

तुला राशि – आज लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही होगा।

वृश्चिक राशि – आज कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पढ़ेगा। आप कितना सोचते है, पर करते कितना है। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पढ़ सकती है।

धनु राशि – आज क्या करूं, क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे है। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

मकर राशि – आज आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है और काम ज्यादा। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

कुंभ राशि – आज दिन ठीक नहीं है। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार है। पूराने निवेश से लाभ होगा।

मीन राशि – आज कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पुरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *