औरंगजेब ने ढहाया विश्वनाथ मंदिर, कहा मंदिरों-संस्कृत स्कूल को नष्ट कर दो
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रकाशित गजेटियर में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और बेनी माधव मंदिर के ध्वस्तीकरण का जिक्र किया गया है। 1965 में प्रकाशित गजेटियर में उल्लेख है कि वर्ष 1669 में औरंगजेब के आदेश पर दोनों मंदिरों को गिराया गया था। गजेटियर में पेज संख्या 57 पर कहा गया है कि 9 अप्रैल 1669 को औरंगजेब ने अपने प्रादेशिक गवर्नर को फरमान जारी किया कि काशी के मंदिरों व संस्कृत स्कूल को नष्ट कर दें।













Leave a Reply