पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली में होगी पत्रकार महासंघ की बैठक
दिल्ली प्रदेश इकाई की घोषणा 29 मई को राष्ट्रीय संयोजक द्वारा होगी
प्रयागराज
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की दिल्ली इकाई को पुनर्गठित करने के लिए 29 मई रविवार को दिल्ली कार्यालय
निशेन्दु स्टूडियो/सुधेन्दु ओझा,
495/2, दूसरी मंजिल, गणेशनगर-2, शकरपुर, दिल्ली 110092
(समीप अम्बेडकर कॉलेज, नागर प्रॉपर्टी वाली गली, रेलवे अंडर पास के पहले)
समीपस्थ मेट्रो स्टेशन-निर्माण विहार) में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक आहूत की गई है जिसमें राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय उपस्थित रहेंगे
उपरोक्त जानकारी देते हुए दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुधेन्दु ओझा ने बताया कि इस बैठक में दिल्ली प्रदेश के सभी नए व पुराने साथी आमंत्रित किए गए हैं जिसमें नए लोगों को सदस्य भी दिलाई जाएगी इसके पश्चात दिल्ली प्रदेश इकाई का पुनर्गठन कर के प्रांतीय सम्मेलन की रूपरेखा तय की जाएगी जिसमें नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं पत्रकार सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा
श्री ओझा ने बताया कि पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस बैठक में कवि गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी और उपस्थित कवियों पत्रकारों को सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा उन्होंने साहित्यकारों पत्रकारों कवियों से बैठक में भाग लेने की अपील की है













Leave a Reply