Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

15 मई 2022
सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – वैशाख।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – रविवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – चतुर्दशी दिन – 11:45 मि. तक उपरांत पूर्णिमा।
नक्षत्र – स्वाती दिन – 03:03 मि. तक उपरांत विशाखा।
योग – व्यतिपात दिन – 09:17 मि. तक उपरांत वरीयान।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की दिन – 11:45 मि. से रात्रि – 10:49 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला।
सूर्य राशि – मेष का दिन – 09:01 मि. तक उपरांत वृष।
सूर्य नक्षत्र – कृत्तिका।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 04:31 मि. से सायं – 06:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:27 मि.।
सूर्यास्त – 06:41 मि.।
व्रत – पूर्णिमा।
पर्व -‌ वृष संक्रांति।

आज विशेष – व्रत की पूर्णिमा,वृष संक्रांति,सूर्य का वृष राशि में प्रवेश दिन – 09:01 मि. पर,श्री छिन्नमस्तिका जयंती,रवियोग दिन – 03:03 मि. तक,भद्रा पाताल की दिन – 11:45 मि. से रात्रि – 10:49 मि. तक,सूर्य संक्रांति जनित पुण्य काल दिन भर स्नान,दान आदि के लिए उत्तम।

कल विशेष – स्नान दान की पूर्णिमा,कूर्म जयंती,बुद्ध पूर्णिमा,बुद्ध जयंती,सौर ज्येष्ठ मास आरंभ,वैशाख यम नियम संयम समाप्ति,आज के दिन जलपूर्ण कलश,तिल,घी,स्वर्ण आदि का दान करना उत्तम होता है,मृत्युबाण दिन – 09:55 मि. से, सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – 01:54 मि. से,यमघंट योग दिन – 01:54 मि. तक।

मेष राशि – आज दिन का प्रारम्भ शुभ संकल्पों से होगा।नए कारोबार में लाभ की संभावना है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में निराश न हो,समय आने पर लाभ होगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।

वृष राशि – आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे है।

मिथुन राशि – आज कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

कर्क राशि – आज की दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें।

सिंह राशि – आज किसी से बहस न करें। शत्रुओं से सावधान रहें। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्यायपक्ष उत्तम रहेगा।

कन्या राशि – आज लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन रहना ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

तुला राशि – आज नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।

वृश्चिक राशि – आज का दिन चिंताजनक है। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी,परन्तु अपने इष्ट पर विशो रखें सब अच्छा ही होगा। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा।

धनु राशि – आज दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग है। स्वास से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते है।

मकर राशि – आज समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा। मुश्किल है, पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

कुम्भ राशि – आज अपने आप पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा, व्यय बढ़ेंगे।

मीन राशि – आज अपनी दिनचर्या में बदलाव लायें। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। वाहन सुख प्राप्त होगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *