प्रयागराज के सरदार पतविंदर सिंह का उर्दू अकादमी लखनऊ में होगा सम्मानl
लखनऊ/प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सभागार में सम्मान समारोह दिनांक 12/5/ 2022 शाम 5:00 बजे सुनिश्चित हुआ है राष्ट्रीय महासचिव एम.ए.खान ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों व सांसद,विभिन्न आयोगों के चेयरमैन मंचासीन होकर मंच की शोभा बढ़ाएंगेl
सामाजिक सम्मान समारोह कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगाlजिसमें प्रयागराज से(मतदाता जागरूकता अभियान)के लिए सरदार पतविंदर सिंह को मंच मे उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा अंगवस्त्रम,पुष्पगुच्छ,
मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगाl














Leave a Reply