Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

वाह रे पैसा!तेरे कितने नाम?

वाह रे पैसा!तेरे कितने नाम?

वाह रे पैसा!
तेरे कितने नाम?

मंदिर मे दिया जाये तो
( चढ़ावा )
स्कुल में
( फ़ीस )
शादी में दो तो
( दहेज )
तलाक देने पर
( गुजारा भत्ता )

आप किसी को देते
हो तो ( कर्ज )
अदालत में
( जुर्माना )

सरकार लेती है तो
( कर )
सेवानिवृत्त होने पे
( पेंशन )

अपहर्ताओ के लिए
( फिरौती )
होटल में सेवा के लिए
( टिप )

बैंक से उधार लो तो
( ऋण )
श्रमिकों के लिए
( वेतन )

मातहत कर्मियों के लिए
( मजदूरी )
अवैध रूप से प्राप्त सेवा
( रिश्वत )

और मुझे दोगे तो
(गिफ्ट)

        *मैं पैसा हूँ:!*

मुझे आप मरने के बाद ऊपर नहीं ले जा सकते;
मगर जीते जी मैं आपको बहुत ऊपर ले जा सकता हूँ।

         *मैं पैसा हूँ:!*

मुझे पसंद करो सिर्फ इस हद तक कि लोग आपको नापसन्द न करने लगें।

         *मैं पैसा हूँ:!*

मैं भगवान् नहीं मगर लोग मुझे भगवान् से कम नहीं मानते।

    *मैं पैसा हूँ:!*

मैं नमक की तरह हूँ। जो जरुरी तो है, मगर जरुरत से ज्यादा हो तो जिंदगी का स्वाद बिगाड़ देता है।

     *मैं पैसा हूँ:!*

इतिहास में कई ऐसे उदाहरण मिल जाएंगे जिनके पास मैं बेशुमार था;
मगर फिर भी वो मेरे और उनके लिए रोने वाला कोई नहीं था।

     *मैं पैसा हूँ:!*

मैं कुछ भी नहीं हूँ; मगर मैं निर्धारित करता हूँ कि लोग
आपको कितनी इज्जत देते है।

     *मैं पैसा हूँ:!*

मैं आपके पास हूँ तो आपका हूँ!
आपके पास नहीं हूँ तो,
आपका नहीं हूँ! मगर मैं
आपके पास हूँ तो
सब आपके हैं।

        *मैं पैसा हूँ:!*

मैं नई नई रिश्तेदारियाँ बनाता हूँ;
मगर असली औऱ पुरानी बिगाड़ देता हूँ।

        *मैं पैसा हूँ:!*

मैं सारे फसाद की जड़ हूँ;
मगर फिर भी न जाने क्यों
सब मेरे पीछे इतना पागल हैं?

            🔴

एक सच्चाई ये भी है कि………

बदलता हुआ दौर है साहब …

पहले “आयु” में बड़े का
सम्मान होता था…!

अब “आय” में बड़े का
सम्मान …!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *