Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल का स्वागतयोग्य कदम -सरदार पतविंदर सिंह

आल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल का स्वागतयोग्य कदम -सरदार पतविंदर सिंह

आल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल का स्वागतयोग्य कदम -सरदार पतविंदर सिंह

काउंसिल का शीघ्र ही पुष्पगुच्छ से होगा सम्मानl

प्रयागराज/भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि आल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल ने मस्जिदों के बाहर नमाज ना पढ़ने को लेकर जन जागरूकता मुहिम शुरू की है वो वास्तव में सराहनीय,स्वागतयोग्य कदम है बहुत ही सुंदर पहल आगे आकर की है जो वास्तव में सराहनीय योग्य है
काउंसिल द्वारा उत्तर प्रदेश के कानपुर से आरंभ किए गए कानपुर में उन मस्जिदों का सर्वे किया जा रहा है जहां पर भीड़ अधिक होने पर सड़क पर नमाज पढ़ी जाती है ऐसे मस्जिदों के इमामो से सहमति ली जा रही है कि वे नमाजियों को सड़क पर नमाज पढ़ने से आदरपूर्वक/स्वेच्छा से ऐसा न करने का आग्रह कर स्वच्छ वातावरण का संदेश देंगे अब तक 11 इमामो से सहमति काउंसिल को मिल चुकी है और गिनती लगातार बढ़ती जा रही हैl ऐसी सद्भावना पूर्ण पहल को देखते भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने ऑल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल के समस्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करने का निर्णय किया हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *