Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement
image

आज का पंचांग एवं राशिफल

09 मई 2022

सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – वैशाख।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – सोमवार।
ऋतु – बसंत।
तिथि – अष्टमी दिन – 02:18 मि. तक उपरांत नवमी।
नक्षत्र – श्लेषा दिन – 01:31 मि. तक उपरांत मघा।
योग – वृद्धि सायं – 05:30 मि. तक उपरांत ध्रुव।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – श्लेषा का दिन – 01:31 मि. तक उपरांत मघा का है।
चंद्र राशि – कर्क दिन – 01:31 मि. तक उपरांत सिंह।
सूर्य राशि – मेष।
सूर्य नक्षत्र – भरणी।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 07:31 मि. से 09:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:31 मि.।
सूर्यास्त – 06:37 मि.।
व्रत – श्रीदुर्गा एवं अन्नपूर्णा अष्टमी,मां बगलामुखी जयंती।
पर्व -‌ श्रीदुर्गा एवं अन्नपूर्णा अष्टमी,मां बगलामुखी जयंती।

आज विशेष – श्री दुर्गा अष्टमी व्रत,श्री अन्नपूर्णा अष्टमी,श्री बगलामुखी जयंती,रवियोग दिन – 01:31 मि. से।

कल विशेष – सीता नवमी,मध्याह्न में मां जानकी का जन्मोत्सव,दोषसंघ विनाशक एवं रवियोग पूरे दिन रात।

मेष राशि – आज घर गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

वृष राशि – आज दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।

मिथुन राशि – आज अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

कर्क राशि – आज दिन उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते है, पर आप को लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।

सिंह राशि – आज आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

कन्या राशि – आज क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर संभल जायें। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।

तुला राशि – आज अपने जीवन को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते है। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दु:ख को छुपा रहे हैं। आज खुश खबर मिलने का दिन है।

धनु राशि – आज दूसरों की बातों में न आयें।आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।

मकर राशि – आज अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

कुम्भ राशि – आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

मीन राशि – आज निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

 आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *