केशव मौर्य के जन्मदिन पर सविता धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा किया गया हनुमान चालीसा का पाठ
प्रयागराज – कल उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सविता धमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य शिवाकांत पांडेय के निर्देशानुसार व सविता धर्मार्थ ट्रस्ट के सचिव शिवम पाण्डेय के अध्यक्षता में कल शनिवार को लेटे हुए बड़े हनुमान मंदिर पर सविता धर्मार्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा उप मुख्यमंत्री के लम्बी उम्र के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया ।
सचिव शिवम पांडेय ने हनुमान जी महाराज से प्रार्थना किया कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव जी सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु हो ।
इसके बाद हनुमान जी का प्रसाद मंदिर प्रांगण में व गरीबों में भी बांटा गया ।
इस दौरान सविता धर्मार्थ ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी सदस्य व भारतीय जनता पार्टी के भी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।














Leave a Reply