भारतीय जवान ने अमेरिका में रचा इतिहास, 30 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
भारत के अविनाश साबले ने 5000 मीटर दौड़ में बहादुर प्रसाद का 30 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। महाराष्ट्र के अविनाश (27) ने अमेरिका के सैन जुआन कैपिस्ट्रानो में साउंड रनिंग ट्रैक मीट में 13:25.65 के समय के साथ नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। साबले इस रेस में 12वें स्थान पर रहे. टोक्यो ओलंपिक में 1500 मीटर का गोल्ड जीतने वाले नॉर्वे के जैकब इंगेब्रिग्त्सेन विजेता रहे। साबले भारतीय सेना के जवान हैं।














Leave a Reply