एंकर अमन चोपड़ा को अरेस्ट करने पहुंची राजस्थान पुलिस, लौटी बैरंग
न्यूज-18 के एंकर अमन चोपड़ा की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस ग्रेटर नोएडा पहुंची। हालांकि इसी बीच हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी, जिसके बाद पुलिस घर के बाहर नोटिस चिपकाकर लौट गई। चोपड़ा के खिलाफ सांप्रदायिक वैमनस्यता, साजिश रचने और दंगे भड़काने जैसे गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है। अपने शो में अमन ने अलवर में अतिक्रमण की कार्रवाई को दिल्ली के जहांगीरपुरी की कार्रवाई का बदला बताया था।













Leave a Reply