आप सांसद संजय सिंह ने कहा- चंदौली- ललितपुर कांड की सीबीआई जांच हो
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के चंदौली और ललितपुर कांड की CBI से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘इन दोनों मामलों में पुलिस के लोग अभियुक्त हैं। इसलिए पुलिस की किसी भी जांच में न्याय की उम्मीद नहीं है। हम सरकार से चंदौली और ललितपुर कांड की उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हैं।’ आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में 7 तारीख को विरोध प्रदर्शन करेगी।












Leave a Reply