खेतों का पानी रोककर बंजर ना बनाएं।।
भारतीय किसान कल्याण संघ ने नाली न तोड़ने की लगाई गुहार।।
बारा प्रयागराज। भारतीय किसान कल्याण संघ ने आज राम गंगा कैनाल सरसेडी,में सिंचाई के लिए निकाली गई नाली को यथावत रखने व जमीन को बंजर बनाने से रोकने व सैकड़ों बीघा खेतों की सिंचित करने की निश्चितता पर जोर देकर कहा कि नाली के बगल सड़क बनाया जाय किसी भी सुरत में नाली तोड़कर किसानों का घर न बर्बाद किया जाय। किसानों का घर फसलों पर निर्भर होता है। फसल को बचाना सरकार व समाज का नैतिक कर्तव्य है।सरसेडी के समस्त किसानों के साथ संघ हमेशा खड़ा है यदि संबंधित विभाग ज्ञापन देने से नाली बचाता है तो संघ आभार व्यक्त करेगा। अन्यथा संघ आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी संत जी ने यह बात आज मिडिया के सामने कहीं । प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा व जिला अध्यक्ष प्रयागराज जिला अध्यक्ष यमुनापार ने बताया कि हमारी पुरी टीम मिलकर अविलंब ज्ञापन देने का कार्य करेगी, ताकि समस्या का समाधान हो सके।।













Leave a Reply