यूपी में गेहूं खरीदने के लिए अब गांव-गांव जाएगी सरकार
उत्तरप्रदेश में अब गेहूं बेचने के लिए किसानों को क्रय केंद्र तक जाने की जरूरत नहीं होगी। खाद्य एवं रसद विभाग की तरफ से अब मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से गांव-गांव जाकर गेहूं खरीदा जाएगा। वर्तमान में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। सरकार ने साठ लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। लेकिन पिछले एक महीने में महज 1.28 लाख मीट्रिक टन गेहूं ही खरीद हो पाई है।













Leave a Reply