शाहीन बाग में NCB ने मारा छापा, मौके से 50 किलो हेरोइन बरामद
दिल्ली के शाहीन बाग में आज नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई की है। NCB ने छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से 50 किलो हेरोइन के साथ 47 किलो संदिग्ध पदार्थ भी बरामद किया है। इसके साथ मौके से 30 लाख कैश भी जब्त किया गया है। सूत्रों की मानें तो इसके तार इंटरनेशल ड्रग सिंडीकेट से जुड़े हुए हैं। एजेंसी ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।












Leave a Reply