श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सरदार पतविंदर सिंह को वेद व्यास पीठ ने किया सम्मानितl
प्रयागराज/प्रयागराज के अतरसुइया मोहल्ले में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभ अवसर पर धर्मशास्त्रचार्य पंडित राजकुमार महाराज ने भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह द्वारा किए गए समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए उन्हें अंगवस्त्र,पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित कियाl इस अवसर पर पंडित सुरेश शास्त्री ने कहा कि सरदार पतविंदर सिंह को देशभक्ति का ऐसा जुनून कि अपनी भी सुधबुध नहीं,पैरों मे पहने हुए चप्पल-जूते कई जगह से रिपेयरिंग किंतु इन्हें तो बस गंगा-जमुना तहजीब को जीवित रखने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं ऐसे हैं प्रयाग के सरदार पतविंदर सिंह l
इस अवसर पर माया पांडे,अपूर्वा चंद्रा,पूनम द्विवेदी,लता उपाध्याय,अनीता मिश्रा,गौरव मिश्रा,सिद्धू बाबा,बिल्लू पंडित,दिव्या मिश्रा,लता उपाध्याय,बबीता मिश्रा सभी श्रद्धालुओं ने सरदार पतविंदर सिंह को बधाइयां दीl

















Leave a Reply