Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

28 अप्रैल 2022

सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – वैशाख।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – बसंत।
तिथि – त्रयोदशी रात्रि – 12:41 मि. तक उपरांत चतुर्दशी।
नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद सायं – 06:12 मि. तक उपरांत रेवती।
योग – वैधृति दिन – 05:13 मि. तक उपरांत विष्कुंभ।
पंचक – चौथा दिन।
भद्रा – मृत्युलोक की रात्रि 12:41 मि. से है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – रेवती का सायं – 06:12 मि. से है।
चंद्र राशि – मीन।
सूर्य राशि – मेष।
सूर्य नक्षत्र – भरणी।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 01:31 मि. से 03:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:37 मि.।
सूर्यास्त – 06:31 मि.।
व्रत – प्रदोष।
पर्व -‌ कुछ नहीं।

आज विशेष – प्रदोष व्रत,सर्वार्थ सिद्धि योग सायं -06:12 मि. से,यायी जय योग रात्रि – 12:41 मि. तक,भद्रा मृत्युलोक रात्रि – 12:41 मि. से।

कल विशेष – मासशिवरात्रि व्रत,पंचक समाप्ति सायं – 06:44 मि. पर, सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग सायं – 06:44 मि. तक, सर्वार्थ सिद्धि एवं स्थायी जय योग सायं – 06:08 मि. से,भद्रा मृत्युलोक की दिन – 12:40 मि. तक।

मेष राशि – आज नई योजना बनेगी कार्यप्रणाली में सुधार होगा सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी सुख के साधन जुटेंगे नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा आय के स्रोत बढ़ सकते हैं व्यवसाय लाभप्रद रहेगा निवेश शुभ रहेगा घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

वृष राशि – आज यात्रा सफल रहेगी नेत्र पीड़ा हो सकती है लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी धनार्जन होगा जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे अज्ञात भय व चिंता रहेंगे।

मिथुन राशि – आज अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं थकान महसूस होगी अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे चिंता तथा तनाव रहेंगे आय में निश्चितता रहेगी।

कर्क राशि – आज जीवनसाथी से सहयोग मिलने का आसार है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी अप्रत्याशित लाभ के योग हैं भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि – आज पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि – आज स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।

तुला राशि – आज मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है व्यवसाय में वृद्धि होगी नौकरी में सुकून रहेगा निवेश लाभप्रद रहेगा कार्य बनेंगे घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि – आज क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी जोखिम न लें।

धनु राशि – आज पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा नौकरी में अनुकूलता रहेगी वाणी पर नियंत्रण रखें शत्रु सक्रिय रहेंगे जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मकर राशि – आज घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं जोखिम व जमानत के कार्य टालें जल्दबाज न करें।

कुंभ राशि – आज दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।

मीन राशि – आज प्रयास सफल रहेंगे किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी मित्रों का सहयोग कर पाएंगे कर्ज में कमी होगी संतुष्टि रहेगी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी व्यापार मनोनुकूल चलेगा अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे नौकरी में अनुकूलता रहेगी निवेश शुभ रहेगा जोखिम व जमानत के कार्य न करें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *