आज हापुड़ बाइपास 9 घंटे के लिए बंद, खरखौदा से आ-जा सकेंगे सभी वाहन
मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर आज हापुड़ बाइपास 9 घंटे के लिए बंद रहेगा। 19 अप्रैल को हापुड़ बाइपास पर सभी प्रकार के वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। मेरठ की सीमा में बाइपास के ऊपर से जाने वाली हाईटेंशन लाइन के शिफ्टिंग का कार्य हो रहा है। सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक हापुड़ बाईपास से जाने वाला सभी प्रकार का ट्रैफिक खरखौदा कस्बे से आ जा सकेगा। डायवर्जन को लेकर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।










Leave a Reply