UP BREAKING: यात्रियों से भरी बस पलटी, 6 की मौत
UP के देवरिया में गौरी बाजार में सोमवार देर रात बस और बोलेरो की टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बस गोरखपुर से यात्रियों को लेकर देवरिया आ रही थी। जबकि बोलेरो सवार तिलक समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। गौरी बाजार थाना क्षेत्र में इन्दूपुर कालिका मंदिर के सामने यह भीषण एक्सीडेंट हुआ है। पुलिस राहत-बचाव के काम में जुटी है।










Leave a Reply