रोजा इफ्तार मे मुल्क की तरक्की व अमन चैन की दुआ मे सर्वधर्म के लोग उपस्थित हुएl
प्रयागराज/ दरगाहै हफीजी की ओर से सज्जा दानशीन आगा मोहिउद्दीन उर्फ़ चांद मियां की देखरेख में हजरत इमाम हसन अoसo की बिलादत के मौके पर खानकाहे दरगाहै हफीजी ” बी” ब्लॉक जीoटीoबी नगर करेली स्थित मैदान में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें सभी समुदाय के लोगों ने शिरकत किया एक दूसरे को रमजान की बधाइयां दी और साथ बैठकर रोजा दुआएं कीl इफ्तार पार्टी काफी कामयाब रही शहर के गणमान्य एवं आमजन के सभी वर्ग के लोग आए माहौल अत्यंत प्रेमभाव और सद्भावनापुण रहाl उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से सरदार पतविंदर सिंह,हमीक रिजवान,हामिद,प्रेमनाथ जायसवाल, असद हुसैन नियाजी,रियाज कलंदरी,मोहम्मद अबरार,मुन्ना,अजहरनियाजी,बाबू नाजिय,गौरव मिश्रा,महेंद्र पाल,मनोज शर्मा,रिंकू जुल्फिकार,इकबाल अहमद,महबूब उल्ला आदि रहेl













Leave a Reply