फर्रुखाबाद में सपा नेता उदयपाल के आलीशान बारात घर पर चला बुलडोजर
फर्रुखाबाद में सपा के वरिष्ठ नेता और नगर पंचायत कंपिल के अध्यक्ष उदयपाल सिंह यादव के आलीशान बारात घर पर सरकारी बुलडोजर चला है। बताया जा रहा है कि बारात घर सरकारी तालाब की जगह पर बना था। इस बात की शिकायत स्थानीय लोगों ने जिला अधिकारी से की थी। इसके बाद SDM ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। SDM ने बताया कि ये अवैध निर्माण था। धारा 68 के तहत मुकदमा चलने पर अंतिम आदेश पारित हुआ था, जिसके बाद कार्रवाई की गई।










Leave a Reply