अमेरिकी चेतावनी के बावजूद रूस को लेकर भारत उठाने जा रहा बड़ा कदम
अमेरिका और पश्चिमी देशों के दबाव के बीच भारत ने रूस से व्यापार को बढ़ाने का फैसला किया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत रूस को वो चीजें देगा जो प्रतिबंधों के चलते अमेरिका और उसके सहयोगियों ने भेजना बंद कर दिया है। इनमें दवाइयां, प्लास्टिक, जैविक और अकार्बनिक रसायन, घरेलू सामान शामिल हैं। हालांकि, रूस से व्यापार बढ़ाने की खबर पर वाणिज्य मंत्रालय की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।










Leave a Reply