वाराणसी में साड़ी कारखाने में लगी भीषण आग, पिता-पुत्र समेत 4 की दर्दनाक मौत
वाराणसी के अशफाक नगर में साड़ी कारखाने में भीषण आग लगने से पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के वक्त कमरे में चार लोग कमरे में काम कर रहे थे। चारों आग की लपटों में बुरी तरह से घिर गए और बाहर नहीं निकल पाए। मरने वाले में पिता-पुत्र बिहार के अररिया के रहने वाले थे। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार को चार-चार लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है।










Leave a Reply