Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

13 अप्रैल 2022

सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – चैत्र।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – बुधवार।
ऋतु – बसंत।
तिथि – द्वादशी रात्रि – 02:44 मि. तक उपरांत त्रयोदशी।
नक्षत्र – मघा दिन – 7:23 मि.तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी ।
योग – गण्ड दिन – 09:19 मि. तक उपरांत वृद्धि।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – मघा का दिन – 07:23 मि. तक है।
चंद्र राशि – सिंह।
सूर्य राशि – मीन।
सूर्य नक्षत्र – रेवती ।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:01 मि. से 01:31 मि. तक।
सूर्योदय – 05:47 मि.
सूर्यास्त – 06:21 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – मदन द्वादशी,श्री विष्णु दमनकोत्सव,सिद्ध योग रात्रि – 02:54 मि. तक।

कल विशेष – प्रदोष व्रत,श्री अनंग त्रयोदशी व्रत,मदन पूजा,श्री महावीर स्वामी जयंती,मेष राशि तथा अश्विनी नक्षत्र का सूर्य दिन – 10:58 मि. पर,खरमास समाप्ति,मेष संक्रांति जनित पुण्यकाल प्रातः – 06:58 मि. से दिन – 02:58 मि. तक,सत्तू,पंखा,जल कलश आदि का दान,वैशाखी,यायीय योग दिन – 08:16: मि. से रात्रि – 02:32 मि. तक,रवियोग दिन – 08:16 मि. से, 10:58 मि. तक।

मेष राशि – आज घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। आज गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी।

वृष राशि – आज आपके खर्चे कम हो जाएंगे फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। आज अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें।

मिथुन राशि – आज मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है।

कर्क राशि – आज खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशि – आज आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरुषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि – आज व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है। आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी। आज का दिन आपके लिए लाभकारक है।

तुला राशि – आज आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है हालांकि तमाम वैर-विरोध, अंतर्द्वंद्व का सामना करते हुए आप सभी कठिनाईयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। कई नए समझौते होंगे जो आपको अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं।

वृश्चिक राशि – आजआपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयमित सावधानी बरतें।

धनु राशि – आज प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम सबसे ज्यादा प्रिय है।

मकर राशि – आज आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य जो अधूरे पड़े हैं उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें। आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा।

कुम्भ राशि – आज सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे।

मीन राशि – आज का दिन स्वास्थ्य के लिए खराब हो सकता है, ध्यान रखें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है। मीन राशि वाला कोई व्यक्ति आपके सामने बिजनेस का प्रस्ताव पेश करेगा लेकिन उसके बहकावे में न आएं। परिवार में सुख-शांति का आनन्द उठाएं।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *