UP के 6 जिलों में लू का अलर्ट, कई जिलों में पारा 44°C पार पहुंचा
UP के 6 से ज्यादा जिलों में आज से लू का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में कानपुर, झांसी और आगरा में भीषण गर्मी पड़ी। यहां अधिकतम तापमान 44°C के पार तो लखनऊ में भी 41°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत, हाथरस, मैनपुरी, औरैया, प्रयागराज में आज से लू चलेगी। कानपुर, कन्नौज और बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में 13 से 17 अप्रैल के बीच धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है।










Leave a Reply